मिशन शक्ति फेज 5.0: हीरागंज बाजार में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
संवाददाता: अमित शुक्ला | स्थान: महेशगंज, प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन एवं महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए
मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना महेशगंज की एंटी रोमियो चेकिंग टीम द्वारा
हीरागंज बाजार में बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा
नए कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तारपूर्वक प्रदान की गईं।
साथ ही यह भी बताया गया कि विभिन्न परिस्थितियों में सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर
वे किस प्रकार त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इन विषयों पर दी गई विशेष जागरूकता
- मिशन शक्ति
- नारी शक्ति
- नारी सम्मान
- नारी सुरक्षा
- नारी स्वावलंबन
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
- 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
- 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
- 1090 – वीमेन पावर लाइन
- 102 – स्वास्थ्य सेवा
- 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
- 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
- 181 – महिला हेल्पलाइन
इसके अतिरिक्त महिला हेल्पडेस्क, एंटी-रोमियो टीम तथा
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी
विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति जागरूकता
और कानूनी जानकारी को बढ़ाना रहा, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में
स्वयं को सुरक्षित रखते हुए उचित सहायता प्राप्त कर सकें।
© दैनिक चक्र | महिला सुरक्षा व जनजागरूकता
ये भी पढ़ें एलाऊ थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम–एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं












