हाथिगवां कुंडा: अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक देवव्रत जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
संवाददाता: अमित शुक्ला |
प्रतापगढ़ कुंडा क्षेत्र के हाथिगवां स्थित बटौउआ गांव में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक देवव्रत जी महाराज
का जन्मदिन उनके आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक संभ्रांत व्यक्तियों एवं गणमान्य नागरिकों ने
उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से शांति विलास हॉस्पिटल के चेयरमैन
डॉ. अजय शुक्ला सहित
रूद्रेश मिश्रा जी,
प्रवीण शुक्ला जी,
भूपेंद्र पांडे जी,
राजेश मिश्रा जी
तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी आगंतुकों ने देवव्रत जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं
धार्मिक-आध्यात्मिक सेवा में निरंतर सफलता की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर वातावरण श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से परिपूर्ण रहा।
© दैनिक चक्र | धार्मिक एवं सामाजिक समाचार
ये भी पढ़ें मिशन शक्ति फेज 5.0: हीरागंज बाजार में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक












