सूत्रों का दावा: यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, कुर्मी चेहरे पर दांव
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
भारतीय जनता पार्टी में उत्तर प्रदेश स्तर पर बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि महराजगंज से सात बार के सांसद और वरिष्ठ कुर्मी नेता पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लगभग तय माना जा रहा है।
पार्टी हाईकमान ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक पकड़ और सरकार में जिम्मेदारियों के निर्वहन को देखते हुए पंकज चौधरी पर भरोसा जताया है। वे केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं और भाजपा के मजबूत ओबीसी चेहरों में उनकी गिनती होती है।
सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम इस प्रकार तय है—
- 13 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया
- 14 दिसंबर को औपचारिक घोषणा
- 14 दिसंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तर की बड़ी बैठक
- IGP में सुबह 11 बजे से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित
पंकज चौधरी को संगठन, समाज और सरकार—तीनों में संतुलन साधने वाला नेता माना जाता है। पार्टी नेतृत्व उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए सबसे प्रभावी विकल्प के रूप में देख रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव पूर्वांचल और ओबीसी वर्ग, विशेषकर कुर्मी वोट बैंक को और मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा है। यदि यह घोषणा औपचारिक रूप से होती है, तो यह भाजपा की चुनावी रणनीति में एक बड़ा और निर्णायक कदम साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें मिशन शक्ति फेज 5.0: हीरागंज बाजार में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक












