श्यामा हेल्थकेयर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगी काफी सहूलियत: विनोद सरोज
-मानिकपुर में श्यामा हेल्थकेयर का हुआ शुभारंभ
जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा/प्रतापगढ़। मानिकपुर कस्बे में श्यामा हेल्थकेयर का उद्घाटन किया गया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएचसी कुंडा के अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. रोहित सिंह, निर्भय सिंह, जैकी सिंह, ग्राम प्रधान केशवपुर राम पियारे पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक विनोद सरोज ने कहा कि श्यामा हेल्थकेयर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मानिकपुर और आसपास के गाँवों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ आसानी से उपलब्ध हों सकेगी। श्यामा हेल्थकेयर के संचालक गोविंद पटेल ने बताया कि केंद्र में सामान्य रोग उपचार, प्राथमिक चिकित्सा, बेसिक डायग्नोस्टिक सुविधाएँ और नियमित जांच की सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान केशवपुर राम पियारे पटेल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों व ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।












