हिन्दू एकता समूह के प्रतिनिधि मंडल ने नावली गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं

हिन्दू एकता समूह के प्रतिनिधि मंडल ने नावली गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद एटा के ब्लॉक निधौली क्षेत्र के ग्राम नावली स्थित सरकारी गौशाला का हिन्दू एकता समूह के प्रतिनिधि मंडल ने निरीक्षण किया। संगठन को सूचना मिली थी कि गौशाला में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं, जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश बीमार अवस्था में पाया गया। इस संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि उसका उपचार चल रहा है। चारे के स्टॉक की जांच में यह पाया गया कि कुछ कमी थी, जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा तत्काल एक और गाड़ी भूसे की व्यवस्था करवाई गई। प्रतिनिधि मंडल ने देखा कि गौशाला में गोवंश के लिए पानी की व्यवस्था संतोषजनक है तथा साफ-सफाई भी ठीक पाई गई। हिन्दू एकता समूह के अध्यक्ष शुभम हिन्दू ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गौशाला में चारे का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अतिरिक्त भूसा भी मंगवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ गाय कमजोर थीं, जिन्हें डॉक्टर को बुलाकर दिखवाया गया। ठंड को देखते हुए गौशाला में दो हीटर भी मंगवाकर लगवाए गए, जिससे रात के समय गोवंश को ठंड से राहत मिल सके। वहीं हिन्दू एकता समूह के उपाध्यक्ष अतुल लोहार ने कहा कि वर्तमान स्थिति में नावली गौशाला की व्यवस्थाएं ठीक हैं। जो भी छोटी-मोटी कमियां थीं, उन्हें मौके पर ही दूर करा दिया गया है।

इस अवसर पर हिन्दू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिन्दू, उपाध्यक्ष अतुल लोहार, प्रदेश मंत्री नवलेश यादव, हरिओम यादव, हर्ष शर्मा, हरिओम ठाकुर, युग यादव सहित अन्य गोसेवक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें