कोहरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 बसें व 3 कारें भिड़ीं, आग में जिंदा जले 4 लोग

कोहरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 बसें व 3 कारें भिड़ीं, आग में जिंदा जले 4 लोग

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान

मथुरा। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास 7 बसों और 3 कारों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की जलकर मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। आग की लपटें उठते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए बसों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदते नजर आए। एक चश्मदीद ने बताया कि आग का गुबार उठता देख पूरा गांव मौके पर पहुंच गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य में मदद की।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे स्वयं एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचएआई और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। एम्बुलेंस कर्मचारियों के अनुसार, करीब 20 एम्बुलेंस के जरिए लगभग 150 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों की सटीक संख्या और स्थिति का आकलन किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने जली हुई बसों में मानव अंग फंसे होने की दर्दनाक तस्वीरें देखीं, जिसने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया।

प्रशासन ने यात्रियों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया