एटा | मारहरा थाना क्षेत्र में बंबा में युवक का शव मिलने से हड़कंप

एटा | मारहरा थाना क्षेत्र में बंबा में युवक का शव मिलने से हड़कंप

मंडल संवाददाता अमित चौहान

जनपद एटा के मारहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर स्थित बंबा में एक युवक का शव बहता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय बंबा में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मारहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बंबा से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत कुछ समय पहले हुई है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगालने में जुटी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है, चाहे वह दुर्घटना हो या किसी अन्य कारण से हुई मौत। शिनाख्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal