युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: यूपी में 7,994 लेखपाल पदों पर बंपर भर्ती

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: यूपी में 7,994 लेखपाल पदों पर बंपर भर्ती

डेस्क: लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए
आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार प्रदेश भर में कुल
7,994 लेखपाल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां एवं योग्यता से जुड़े दिशा-निर्देश
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

PET-2025 के आधार पर होगा चयन

UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की
शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।

केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने
PET-2025 परीक्षा में भाग लिया हो और जिनके पास वैध स्कोर कार्ड उपलब्ध हो।

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से प्रदेश के युवाओं में उत्साह का माहौल है।
उम्मीद की जा रही है कि यह भर्ती राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें