जनसत्ता दल का विशेष कार्यक्रम “जनप्रतिनिधि आपके द्वार”, एमएलसी गोपाल भइया ने किया गांव-गांव जनसंवाद
जिला संवाददाता: अवधेश चंद्र पांडेय
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा संचालित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम
“जनप्रतिनिधि आपके द्वार” के तहत पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं
पूर्व सांसद मा० श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल भइया”
लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत
औतारपुर, देवरपट्टी, रामदास पट्टी, रामपुर कोटवा, मलाक तिलाही एवं बंसियारा
में गोपाल भइया ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनका हाल-चाल जाना तथा जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण भी कराया गया।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम पार्टी सुप्रीमो
राजा भैया के विशेष निर्देशन में संचालित किया जा रहा है,
जिसके अंतर्गत गोपाल भइया कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर जनता में भारी उत्साह देखने को मिला और अपने नेता को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल दिखाई दिया।कार्यक्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बाबागंज विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ब्लॉक प्रमुख बिहार
रामचंद्र सरोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू,
मनोज शुक्ला,अनुभव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिहार प्रदीप शुक्ला सहित संबंधित गांवों के प्रधान व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: यूपी में 7,994 लेखपाल पदों पर बंपर भर्ती












