UP BOARD : 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 24 जनवरी से दो चरणों में शुरू होंगे एग्जाम

बोर्ड: 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 24 जनवरी से दो चरणों में शुरू होंगे एग्जाम

संवाददाता बिपिन मिश्रा. प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने इंटरमीडिएट (12वीं) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।

इसके अनुसार, इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में संपन्न कराई जाएंगी।

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण की परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेंगी।

इस चरण में प्रदेश के 10 मंडलों को शामिल किया गया है।

प्रमुख मंडल: पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और आजमगढ़ मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित होंगी।

दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेंगी।

इस चरण में शेष बचे 8 मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

स्कूलों को समय रहते लैब और अन्य उपकरण व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें जनप्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांवों में पहुंचे एमएलसी गोपाल भइया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें