हत्या व SC/ST एक्ट के मामले में सांगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

हत्या व SC/ST एक्ट के मामले में सांगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

सांगीपुर प्रतापगढ़ जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सांगीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

घेराबंदी कर लखनपुरशूर मोड़ से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष सांगीपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर लखनपुरशूर मोड़ के पास से घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रदीप यादव और मोनू सरोज के रूप में हुई।

घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
​पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद कर लिया है।

01 अदद कुल्हाड़ी वारदात में प्रयुक्त
​01 अदद लाठी अब तक कुल 04 गिरफ्तारियां
पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल नामजद आरोपियों में से दो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

ताजा गिरफ्तारी के साथ अब जेल जाने वालों की संख्या 4 हो गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय पुलिस प्रशासन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें