साइबर अपराधियों पर पुलिस का प्रहार, एसपी के निर्देश पर एक अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर अपराधियों पर पुलिस का प्रहार, एसपी के निर्देश पर एक अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपराधियों में हड़कंप
एसपी दीपक भूकर ने जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना, प्रतापगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट (IT Act) के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि साइबर अपराध या अन्य किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। साइबर क्राइम थाने की टीम ने सटीक सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर यह गिरफ्तारी की है।
​पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है और आम जनता में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई है। पुलिस विभाग ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

एसपी दीपक भूकर ने साफ किया है कि जनपद को अपराध मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें