घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

जिला संवाददाता काव्यांश रावत. जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला सवित में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। तेज रफ्तार मोहरम से भरे ट्रैक्टर ने घर के दरवाजे पर खेल रहे दो वर्षीय मासूम कार्तिकेय को रौंद दिया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन में मासूम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने कार्तिकेय को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल और घर में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे परिवार में कोहराम छा गया।

बताया गया कि कार्तिकेय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार का चिराग बुझ गया, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रितेश ठाकुर ने ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। घटना थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला सवित की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें एटा | ऑपरेशन जागृति फेस–5 के तहत जैथरा पुलिस की नई पहल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें