एटा | ऑपरेशन जागृति फेस–5 के तहत जैथरा पुलिस की नई पहल

एटा | ऑपरेशन जागृति फेस–5 के तहत जैथरा पुलिस की नई पहल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह: एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन जागृति फेस–5.0 के अंतर्गत जैथरा थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर द्वारा एक नई और प्रभावी पहल शुरू की गई है। इस अभियान के तहत जैथरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में LED स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर ने शाइन न्यूज़ को बताया कि प्रतिदिन थाना क्षेत्र के किसी न किसी गांव में LED लगाकर ऑपरेशन जागृति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक सही जानकारी पहुंच सके।

जैथरा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों एवं कई गांवों में ऑपरेशन जागृति टीम द्वारा फेस–5.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया गया—

मुख्य जागरूकता बिंदु:

1. युवाओं में प्रेम संबंधों के चलते घर से पलायन करने जैसी घटनाओं से बचाव एवं इसके दुष्परिणामों की जानकारी।

2. साइबर बुलीइंग, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी:

  • 14446 – नशा मुक्ति हेल्पलाइन
  • 1090 – वीमेन पावर लाइन
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 108 – एम्बुलेंस सेवा
  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
  • 1098 – चाइल्ड लाइन
  • 102 – स्वास्थ्य सेवा
  • 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

इसके साथ ही थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर ने विस्तार से जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने की अपील की।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि LED के माध्यम से दी जा रही जानकारी सरल, स्पष्ट और प्रभावी है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी और अपराधों पर अंकुश लगेगा।

ये भी पढ़ें अलीगढ़ में पोल पर काम करते समय लाइनमैन की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें