फर्रुखाबाद: चोरों का आतंक, घर के बाहर से दो भैंसें चोरी, ग्रामीणों में दहशत

मवेशी चोरों का आतंक, घर के बाहर से दो भैंसें चोरी, ग्रामीणों में दहशत

फर्रुखाबाद: जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला भोज गांव में मवेशी चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ अज्ञात चोर घर के बाहर बंधी दो भैंसों को निशाना बनाते हुए उन्हें डीसीएम वाहन में लादकर फरार हो गए।

चोरी की यह घटना रात के सन्नाटे में उस समय हुई, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह उठने पर जब परिजनों ने मवेशियों को वहां नहीं पाया, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

चोरी गई भैंसों की कीमत करीब ₹1.50 लाख आंकी जा रही है। पीड़ित परिजनों ने गांव वालों की मदद से आस-पास तलाश की, लेकिन चोरों और मवेशियों का कोई सुराग नहीं मिला।

लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही ऐसे मामलों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें पहले की मारपीट, फिर दहेज के लिए पत्नी की चोटी काट दी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें