बवालिया ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय की दयनीय स्थिति: प्रधान की लापरवाही उजागर

बवालिया ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय की दयनीय स्थिति: प्रधान की लापरवाही उजागर

संवाददाता महेश शुक्ला

बवालिया ग्राम सभा में स्थित सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद खराब है। “स्वच्छता की दुहाई देने वाली सरकार के दावों की पोल खुल गई है”। शौचालय के अंदर भारी गंदगी देखने को मिल रही है, और तो और ठंड में तापने वाली सरसेटी भी रखी गई है। शौचालय तक जाने के लिए रास्ता भी नहीं है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

लापरवाही की हद तो देखो, शौचालय बनवाया गया है, लेकिन उसका कोई उपयोग नहीं

यह स्थिति तब है जब सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि प्रदान की है। लेकिन लगता है कि इस राशि का दुरुपयोग किया गया है, क्योंकि शौचालय का दरवाजा खराब है और पानी बंद पड़ा है।

प्रधान जी, आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय की यह स्थिति देखकर उन्हें स्वच्छता अभियान पर हंसी आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय का निर्माण तो करवा दिया गया है, लेकिन उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

स्वच्छता का सपना दिखाकर, सरकार और प्रशासन ने ग्रामीणों को ठगा है

शौचालय के अंदर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और बदबू आ रही है। शौचालय के आसपास भी गंदगी फैली हुई है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

प्रधान जी, जाग जाओ, ग्रामीण परेशान हैं

यह मामला ब्लाक रामपुर संग्रामगढ़ का है, जहां प्रधान की लापरवाही सामने आई है। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और प्रधान जी के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें