स्वदेशी संकल्प दौड़ ‘रन फॉर स्वदेशी’ को लेकर देवघर में विशेष बैठक संपन्न

स्वदेशी संकल्प दौड़ ‘रन फॉर स्वदेशी’ को लेकर देवघर में विशेष बैठक संपन्न

 देवघर | विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली स्वदेशी संकल्प दौड़
“रन फॉर स्वदेशी” को लेकर स्वदेशी जागरण मंच देवघर की एक महत्वपूर्ण बैठक
आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को संघ कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि देवघर जिले के सभी दसों प्रखंडों एवं दोनों नगर क्षेत्रों में यह दौड़ आयोजित की जाएगी।
इस आयोजन में 151 से अधिक विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान भाग लेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय कुमार ने कहा कि
आज आवश्यकता है कि स्वामी विवेकानंद के संकल्प को स्वदेशी भाव से जोड़ा जाए
उन्होंने आह्वान किया कि स्वदेशी की भावना को घर-घर, गांव-गांव, विद्यालय-विद्यालय और
दुकान-दुकान तक पहुंचाने के लिए “जय जय स्वदेशी” का उद्घोष किया जाए।

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवघर विभाग के विभाग प्रचारक श्री विगेन्द्र ने कहा कि
स्वदेशी केवल एक विचार नहीं बल्कि जीवनशैली है। इसे अपनाकर ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण अभियान एक जनव्यापी समाज परिवर्तन का आंदोलन है,
जिसका उद्देश्य स्वदेशी की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

बैठक में प्रांत पूर्णकालिक श्री हिमांशु शेखर,
प्रांत समन्वयक श्री मनोज सिंह,
जिला संयोजक श्री संजय सिंह,
विभाग महिला प्रमुख श्रीमती आशा झा,
श्रीमती सुप्रिया गुप्ता,
अमर सिंह (जिला पूर्णकालिक),
श्री गिरीश सिंह,
श्री महेश दुबे,
सह जिला संयोजक श्री प्रभाष गुप्ता सहित
स्वदेशी जागरण मंच के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई
और सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ये भी पढ़ें पति दूसरी युवती के साथ हुआ फरार, पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें