प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर 20 दिसंबर को होगा बड़ा परामर्श सेमिनार उद्योग और प्रशासन एक मंच पर, रोजगार सृजन पर होगी व्यापक चर्चा

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर 20 दिसंबर को होगा बड़ा परामर्श सेमिनार
उद्योग और प्रशासन एक मंच पर, रोजगार सृजन पर होगी व्यापक चर्चा

जिला क्राइम रिपोर्टर

सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत, 18 दिसंबर।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिला रोजगार विभाग की ओर से 20 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण परामर्श सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रावधानों, लाभों एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि उद्योग और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर युवाओं के लिए रोजगार के नए मार्ग खोलना इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है। सेमिनार की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन (आईएएस) करेंगे। कार्यक्रम में जिला रोजगार विभाग, जिला उद्योग केंद्र, एमएसएमई विभाग, स्थानीय नियोक्ता तथा विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि हितधारक के रूप में भाग लेंगे। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि इस परामर्श सेमिनार के माध्यम से औद्योगिक जगत को योजना से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदान की जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक उद्योग योजना का लाभ उठाकर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकें।

जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना रोजगार सृजन की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से न केवल युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा, जिससे जिले के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें