समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी बना: सीईओ डॉ. किरण सिंह

समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी बना: सीईओ डॉ. किरण सिंह

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 18 दिसंबर। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी और मजबूत माध्यम बन चुके हैं। वे वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रही थीं। शिविर में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। डॉ. किरण सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई समाधान शिविर की पहल सराहनीय है। ये शिविर न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को दर्शाते हैं, बल्कि आमजन और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विश्वास को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और मौके पर ही समाधान प्रदान कर उन्हें राहत दी जाए। समाधान शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं और आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है। इससे सरकारी योजनाओं की पहुंच भी आमजन तक अधिक प्रभावी रूप से सुनिश्चित होती है। जिला सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें फैमिली आईडी में आय संशोधन, विधवा व विदुर पेंशन बनवाने, राशन कार्ड चालू करवाने तथा पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी एवं डीएसपी सतीश वत्स ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें