जनपद अलीगढ़ पुलिस ने शीत ऋतु में घने कोहरे को लेकर हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया
मंडल संवाददाता अमित चौहान
शीत ऋतु में घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस अलीगढ़ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में वाहन दूर से ही दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इस दौरान यातायात पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों व संकेतों का पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, फॉग लाइट के सही उपयोग तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने चालकों से अपील की कि कोहरे के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतें और लापरवाही से बचें।
यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनहित में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।












