शीत लहर व घने कोहरे के चलते मैनपुरी के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव

शीत लहर व घने कोहरे के चलते मैनपुरी के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले में लगातार पड़ रही शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने जिले के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 19 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक कक्षा 1 से 8 तक संचालित होने वाले सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड एवं यूपी बोर्ड के समस्त विद्यालयों का समय परिवर्तित रहेगा। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें