सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में धान खरीद 25 लाख मीट्रिक टन के पार, लाखों किसान लाभान्वित

सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में धान खरीद 25 लाख मीट्रिक टन के पार, लाखों किसान लाभान्वित

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का सकारात्मक असर धरातल पर दिखने लगा है। प्रदेश में जारी वर्तमान खरीद सीजन में धान की सरकारी खरीद ने 25 लाख मीट्रिक टन के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार कर लिया है। सरकार की पारदर्शिता और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते अब तक प्रदेश के 4,09,444 किसानों से सीधे उनके धान की खरीद की जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार।

पारदर्शिता और किसान कल्याण पर जोर
​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर धान खरीद की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।

बिचौलियों को खत्म करने और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए ‘ई-पॉप’ (e-Pop) मशीनों और ऑनलाइन पंजीकरण का सहारा लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और खरीद केंद्रों पर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मोटे अनाज (मिलेट्स) की खरीद में भी तेजी
​धान के साथ-साथ प्रदेश सरकार ‘श्री अन्न’ (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,72,109.30 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है।

किसानों से 26,448.60 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद पूरी हो चुकी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें