गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से बड़ी खबर: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल निकला HOAX

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से बड़ी खबर: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल निकला HOAX

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी | क्षेत्र: दिल्ली-एनसीआर


गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस ई-मेल के माध्यम से स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई थी, जिसकी सूचना पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को दी गई।

सूचना मिलते ही नोएडा और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में स्थानीय पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एंटी-सबोटाज टीम को तुरंत सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा बड़े स्कूलों, छोटे स्कूलों, कॉलेजों, मेट्रो स्टेशनों, बाजारों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से हर संदिग्ध स्थान की गहन जांच की गई।

प्राथमिक जांच में किसी भी स्कूल या सार्वजनिक स्थल पर कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित ई-मेल HOAX (फर्जी) था।

हालांकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति से बचें।

नोएडा पुलिस का कहना है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पूरे दिन जिले में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखी गई है।


पुलिस का आधिकारिक बयान:
अवगत कराना है कि नोएडा स्थित कुछ स्कूलों को बम संबंधित ई-मेल प्राप्त होने की सूचना मिली है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उच्चाधिकारीगण, स्थानीय पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड एवं एंटी-सबोटाज टीम द्वारा स्कूलों एवं आसपास के स्थानों, मेट्रो स्टेशन, बाजार व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गहन चेकिंग की गई। प्राथमिक जांच में ई-मेल HOAX पाए गए हैं। स्थिति पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

ये भी पढ़ें साईं इंकलेव में डेढ़ साल से गंदा व बदबूदार पानी, लोग मिनरल वाटर खरीदने को मजबूर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें