लोनी बॉर्डर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार
दैनिक चक्र न्यूज़ | संवाददाता: पवन सूर्यवंशी | दिल्ली-एनसीआर
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर, बैटरी, नकदी सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से
विभिन्न सामान चोरी कर ले गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर
धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गिरफ्तारी
आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से
06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
- आशु पुत्र सिराजुद्दीन, निवासी अशोक विहार, लोनी (उम्र लगभग 24 वर्ष)
- कामिल पुत्र अय्यूब, निवासी प्रेम नगर, लोनी (उम्र लगभग 22 वर्ष)
- शादिक पुत्र अय्यूब, निवासी लोनी (उम्र लगभग 22 वर्ष)
- शादाब उर्फ लम्बू पुत्र सोहेल, निवासी अशोक विहार, लोनी (उम्र लगभग 27 वर्ष)
- सलमान पुत्र मोहम्मद जफर, निवासी अशोक विहार, लोनी (उम्र लगभग 22 वर्ष)
- अंकुश पुत्र अमर सिंह, निवासी नाईपुरा, प्रेम नगर, लोनी (उम्र लगभग 23 वर्ष)
बरामद सामान
- 01 चोरी की मोटरसाइकिल
- 05 बड़े गैस सिलेंडर
- 01 छोटा गैस सिलेंडर
- 04 बैटरियां
- 01 कैलकुलेटर
- 01 सामान ढोने वाली रिक्शा ठेली
- 16 भगौने
- 01 बड़ा हथौड़ा
- 01 सब्बल
- ₹4,560 नगद
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 12 दिसंबर 2025 की रात
पीर मजार बलराम नगर गेट के पास स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी।
इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने लोनी क्षेत्र में टेंट की दुकान और कार से ईसीएम व बैटरी चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था।













