पानीपत मार्केट कमेटी सख्त: तोल में गड़बड़ी पर जुर्माना, अवैध वाहनों पर भी कार्रवाई
संवाददाता सागर गोयल पानीपत हरियाणा पानीपत, 19 दिसंबर। पानीपत मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह शास्त्री ने बताया कि जीरी के सीजन के दौरान किसान यूनियन द्वारा बाबरपुर मंडी में किसानों की जीरी की डेरियों की तोल की जांच की गई थी। आरोप है कि इस जांच में जावा ट्रेडिंग बाबरपुर मंडी की तोल में गड़बड़ी पाई गई।
गड़बड़ी सामने आने के बाद मार्केट कमेटी की ओर से जावा ट्रेडिंग को जवाबी कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर शुक्र्रवार को मार्केट कमेटी पानीपत ने आरोपी जावा ट्रेडिंग बाबरपुर मंडी पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है तथा भविष्य में कार्य सही ढंग से करने की सख्त हिदायत दी है। यही नहीं मार्केट कमेटी पानीपत ने बाबरपुर मंडी परिसर में खड़े अवैध वाहनों पर भी सख्त कदम उठाए गए हैं।
अध्यक्ष अवतार सिंह शास्त्री ने बताया कि मंडी में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करवा दी गई है। मार्केट कमेटी सचिव आशा रानी ने बताया कि पहले चरण में अवैध रूप से खड़े वाहनों को चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को इंपाउंड कर चालान किया जाएगा। मार्केट कमेटी ने सभी व्यापारियों व वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद में वार्डन/स्वयं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का तृतीय सत्र प्रारंभ












