नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद में वार्डन/स्वयं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का तृतीय सत्र प्रारंभ
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी | गाजियाबाद। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन/स्वयं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय सत्र का आयोजन दिनांक 19 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक हाईटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, दिल्ली-हापुड़ बाईपास, एनएच-09, गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण सत्र के प्रथम चरण में श्री गुलाम नबी, सहायक उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा प्रतिभागियों को आधुनिक युद्ध प्रणाली, राष्ट्र की सुरक्षा रणनीतियों एवं मनोवैज्ञानिक युद्ध की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने आपदा के समय स्वयं की सुरक्षा के उपायों पर प्रकाश डालते हुए आपदा की संभावनाओं को कम करने के लिए प्रकृति संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया।
अपरान्ह 03:00 बजे से भण्डार अधीक्षक श्रीमती विमलेश द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन की सामान्य संरचना, नागरिक सुरक्षा सेवाओं, तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
सहायक उपनियंत्रक श्री गुलाम नबी एवं भण्डार अधीक्षक श्रीमती विमलेश द्वारा सीढ़ियों एवं रस्सियों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सीढ़ियों के प्रकार, उनके प्रयोग, रख-रखाव एवं सुरक्षा मानकों की व्यवहारिक जानकारी शामिल रही।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन (आरक्षित), श्री दीपक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन (टाउन हॉल प्रखंड) एवं श्री तुषार शर्मा, आई.सी.ओ. टाउन हॉल सहित नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टाफ एवं वरिष्ठ वार्डनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
ये भी पढ़ें एटा में भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत












