एटा में भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

एटा में भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। शहर के बीचो-बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत डाक वगलिया के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवक थाना मलावन क्षेत्र के गांव निगोह हसनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने सड़क पर यातायात को सुचारु कराया और आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शहर के व्यस्त इलाके में हुए इस हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें