त्रिलोकपुर बम्बा में मिले अज्ञात शव की अब तक नहीं हो सकी पहचान, आज होगा पोस्टमार्टम
जिला संवाददाता काव्यांश रावत. एटा — जनपद एटा के थाना मारहरा क्षेत्र अंतर्गत गाँव त्रिलोकपुर स्थित बम्बा में तैरते मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार करीब 5 दिन पूर्व ग्रामीणों ने बम्बा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता देखा था, जिसकी सूचना तत्काल थाना मारहरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बम्बा से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए।
पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर पहचान कराने की कोशिश की, वहीं सोशल माध्यमों और अन्य माध्यमों से भी सूचना प्रसारित की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी।
शिनाख्त न होने के चलते आज पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी, जिसके बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और किसी भी संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें टोहाना पक्का मोर्चा: किसान-मजदूरों के मुद्दों को लेकर एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन, 12 बजे होगा कार्यक्रम












