टोहाना पक्का मोर्चा: किसान-मजदूरों के मुद्दों को लेकर एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन, 12 बजे होगा कार्यक्रम

टोहाना पक्का मोर्चा: किसान-मजदूरों के मुद्दों को लेकर एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन, 12 बजे होगा कार्यक्रम

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा

टोहाना।
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान-मजदूरों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को लेकर कल ठीक दोपहर 12:00 बजे हिसार रोड स्थित ढींगरा पार्क के पास टोहाना पक्का मोर्चा पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर एसडीएम सुहाना को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदाछोई ने सभी किसान-मजदूर क्रांतिकारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में टोहाना पक्का मोर्चा पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसान-मजदूरों की जायज मांगों को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
भाकियू नेताओं ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से किसानों और मजदूरों से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं, अधिकारों और राहत से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन ने सभी साथियों से एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें