सड़क हादसा: झपकी आने से कार चालक की मौत, अज्ञात वाहन से टकराई कार

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: झपकी आने से कार चालक की मौत, अज्ञात वाहन से टकराई कार

संवाददाता – अश्वनी कुमार हाथरस जनपद के सिकंद्राराऊ क्षेत्र में एटा रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रतिभानपुर के पास अज्ञात वाहन से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेरठ के शास्त्री नगर निवासी 26 वर्षीय अनमोल शास्त्री के रूप में हुई है।

हादसा शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ, जब अनमोल अपनी बलेनो कार से मैनपुरी से मेरठ लौट रहा था। कार में उसके साथ उसका दोस्त रविकांत भी मौजूद था। रविकांत के अनुसार, कार चलाते समय अनमोल को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद दूसरा वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल अनमोल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अनमोल एक व्हिस्की कंपनी में कार्यरत था, जबकि उसका दोस्त रविकांत मेरठ में शराब के ठेके पर सेल्समैन है। रविकांत अपनी पत्नी और बच्चों को बुलाने के लिए मैनपुरी के किशनी कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कटरा समान गया था, जहां अनमोल भी उसके साथ गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ेंहाथरस में ईंट भट्ठे पर हादसा, कच्ची दीवार गिरने से दो महिलाएं गंभीर घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें