गाजियाबाद में नई हरनंदीपुरम योजना को मिलेगी रफ्तार

गाजियाबाद में नई हरनंदीपुरम योजना को मिलेगी रफ्तार : नंद किशोर कलाल

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद: आपसी सहमति से लगभग 50 हेक्टेयर जमीन का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष मे संपन्न, 115 हेक्टेयर क्रय की प्रक्रिया मे गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री नंद किशोर कलाल ने प्राधिकरण के भू- अर्जन की समीक्षा की व अवगत कराया कि गाजियाबाद, जो दिल्ली सीमा से लगा उत्तर प्रदेश का प्रमुख प्रवेश द्वार है, आने वाले समय में सुनियोजित विकास की नई मिसाल बनेगा।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का मुख्य फोकस लैंड बैंक विकसित करने पर है, जिसके तहत नई हरनंदीपुरम योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

उपाध्यक्ष ने जानकारी दी कि हरनंदीपुरम योजना के लिए कुल लगभग 501 हेक्टेयर भूमि का क्रय प्रस्तावित है, जिसे दो चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत अब तक 50 हेक्टेयर भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में संपन्न हो चुका है, जबकि लगभग 115 हेक्टेयर भूमि का क्रय प्रक्रिया में है। भूमि क्रय की प्रक्रिया को और तेज़ करने के लिए अधिकारियों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि किसानों से संवाद को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित वेबसाइट भी लॉन्च की गई है, जिससे भूमि क्रय से जुड़ी समस्त जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उपाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि शेष भूमि के बैनामे भी शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे।

उपाध्यक्ष (श्री नंदकिशोर कलाल )ने कहा कि प्रथम चरण के अंतर्गत सेटेलाइट सर्वे (टोपोग्राफिकल सर्वे) सहित योजना का लेआउट अगले तीन महीनों में तैयार कर लिया जाएगा, जिसके पश्चात जमीन पर विकास कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। हरनंदीपुरम योजना के माध्यम से गाजियाबाद के सुनियोजित शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें सड़क हादसा: झपकी आने से कार चालक की मौत, अज्ञात वाहन से टकराई कार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें