योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब मात्र 6% ब्याज पर मिलेगा लोन
संवाददाता दैनिक चक्र बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने घोषणा की है कि अब किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (LDB) से मिलने वाले ऋण पर केवल 6% ब्याज देना होगा।
किसानों को अब भारी-भरकम ब्याज देने की जरूरत नहीं होगी।6% से ऊपर की जो भी ब्याज राशि होगी, उसका भुगतान सीधे तौर पर राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
इस ब्याज सब्सिडी का लाभ ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के तहत दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य फोकस प्रदेश के उन लघु और सीमांत किसानों पर है जिन्हें खेती के विस्तार या उपकरणों के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता होती है।
इस कदम का उद्देश्य किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाना और उन्हें संस्थागत बैंकिंग से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
आमतौर पर विकास बैंकों से मिलने वाले ऋण की ब्याज दरें अधिक होती हैं, जिससे छोटे किसानों के लिए उसे चुकाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
किसानों की शुद्ध आय में वृद्धि होगी।
सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो। ब्याज दर घटाने का यह फैसला खेती को लाभ का सौदा बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार












