जनपद एटा में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एएसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने देर रात थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण किया।

जनपद एटा में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एएसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने देर रात थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण किया।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अभिलेख प्रबंधन की स्थिति की जांच करते हुए केस डायरी, रजिस्टरों एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर वहां रखे सामान, हथियारों एवं अभिलेखों के सही रख-रखाव की समीक्षा की। एएसपी सिटी ने हवालात का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई एवं मानवाधिकार मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया। मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लेते हुए महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं सीसीटीएनएस एवं कम्प्यूटर कक्ष में दर्ज मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि, डेटा अपडेट एवं तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त आगंतुक रजिस्टर की जांच कर आमजन की शिकायतों एवं आगमन का सही रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए। शौचालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए ताकि थाने में आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के अंत में एएसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन का विश्वास पुलिस पर तभी मजबूत होगा जब थानों की कार्यप्रणाली सुव्यवस्थित, जवाबदेह और जनहित के अनुरूप होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें