एटा साइबर पुलिस की तत्परता से बड़ी ऑनलाइन ठगी का खुलासा, पीड़ित को 8.80 लाख रुपये वापस दिलाए।

एटा साइबर पुलिस की तत्परता से बड़ी ऑनलाइन ठगी का खुलासा, पीड़ित को 8.80 लाख रुपये वापस दिलाए।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच एटा साइबर पुलिस ने एक सराहनीय उदाहरण पेश करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। HDFC बैंक खाते से बिना खाताधारक की जानकारी के करीब 10 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आने के बाद साइबर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 लाख 80 हजार रुपये की राशि सुरक्षित रूप से वापस करा दी। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में की गई। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित बैंक और पेमेंट गेट-वे से समन्वय स्थापित किया। तकनीकी जांच और त्वरित पत्राचार के जरिए संदिग्ध लेनदेन को चिन्हित कर धनराशि को समय रहते फ्रीज कराया गया, जिससे अधिकांश राशि की वापसी संभव हो सकी।पीड़ित के खाते में रकम वापस पहुंचने पर उसने एटा पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर कार्रवाई न होती, तो पूरी रकम खो सकती थी। इस सफलता पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी शम्भूनाथ ने टीम की मेहनत की सराहना की और आमजन से अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी या संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal