10 वर्ष पूर्व दाऊद इब्राहिम की कार जलाने वाले स्वामी चक्रपाणि महाराज व बीके शर्मा हनुमान अब उसका दसवां मनाया
दैनिक न्यूज़ चक्र संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR



दसवां मनाकर आतंकवाद के जल्द सम्पूर्ण नाश का संदेश दिया…..
गाजियाबादः
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विश्व ब्रहमर्षि महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने 23 दिसंबर 2015 को आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की कार इंदिरापुरम में कनावनी रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में जलाकर उसका अंतिम संस्कार किया था। अब इस कार का दसवां मनाया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने बताया कि भारत में आतंकवाद फैलाने में दाऊद इब्राहिम सबसे आगे रहा है। मुम्बई में हुआ आातंकी हमला उसी ने कराया था। लोगों के दिलों से उसका खौफ खतम करने व आतंकवाद का अंतिम संस्कार करने के उददेश्य से ही 23 दिसंबर 2015 को आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की कार को इंदिरापुरम में कनावनी रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में जलाने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया था। इस कार का उन्होंने मुंबई में नीलामी के दौरान 32 हजार में खरीदा था। उनके द्वारा कार जलाने पर दाऊद इब्राहिम व उसके गुर्गो ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी थी, मगर वे भयभीत नहीं हुए क्योंकि संत का तो जीवन ही समाज व देश के लिए समर्पित होता है। जब भी धर्म, समाज या देश पर कोई संकट आता है तो संत ही सबसे आगे आकर उसका सामना करते हैं और धर्म, समाज व देश की रक्षा करते हैं। उनका जीवन समाज,, धर्म व देश के लिए समर्पित है और दाऊद इब्राहिम जैसे अधर्मी, अत्याचारी व आतंकवादी का खौफ लोगों के दिल से निकालने के लिए उन्होंने 10 वर्ष पूर्व उसकी कार को जलाकर उसका अंतिम संस्कार किया। इसका असर भी और लोगों के दिलों से उसका खौफ कम हुआा। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता/विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि
23 दिसंबर 2015 को दाऊद इब्राहिम की जिस कार को जलाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया था, उसका अब दसवां मनाया गया। ऐसा करने का उददेश्य यह संदेश देना है कि आतंकवाद के खिलाफ सभी एकजुट हैं और यह एकजुटता जल्द ही आंतकवादियों व आतंकवाद का अंतिम संस्कार करेगी। 10 वर्ष पूर्व दाऊद इब्राहिम की कार को जलाकर किए गए अंतिम संस्कार ने लोगों को जागरूक कर आंतकवाद के खिलाफ एकजुट किया था और कार का दसवां मनाने से आतंकवाद का पूर्ण नाश होेगा
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वी के अग्रवाल, संदीप सिंगल, श्याम सुंदर गुप्ता, गौरव अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, प्रदीप सिंघल, प्रदीप गुप्ता, बीके मित्तल, लोकेश सिंघल, जितेंद्र भटनागर, डॉ एस पी गुप्ता, डॉ सुजीत सिंह, डॉ देवाशीष ओझा, सचिन भारती, आर सी शर्मा , विनीत कुमार शर्मा, छोटे लाल कन्नौजिया, डॉ ए के जैन, नदीम चौधरी












