थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा चेकिंग के वक्त अवैध नशीला पदार्थ सहित 3,महिला गिरफ्तार
दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता सायरा सूर्यवंशी NCR Noida
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध नशीला एल्प्राजोलम पाउडर बेचने वाली 03 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से कुल 360 ग्राम अवैध नशीला एल्प्राजोलम पाउडर बरामद । आज दिनांक 21.12.2025 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध नशीला एल्प्राजोलम पाउडर सहित 03 अभियुक्ता ।. शबनम पत्नी स्व० इरशाद उर्फ भालू, उम्र 57 वर्ष 2. आसमा पत्नी नईम, उम्र 35 वर्ष, 3. गुल बहार उर्फ गुल्लो पत्नी कादिर उम्र 25 वर्ष समस्त निवासीगण गली नंबर 2 चाँद मस्जिद बंगाली पीर के पास डाबर तालाब थाना अंकुर विहार जनपद गाजियाबाद को कीकडों के पास थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 360 ग्राम अवैध नशीला एल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ। उक्त बरादगी के आधार पर थाना अंकुर विहार पर अभियुक्तागण उपरोक्त के विरूद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तागण उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि हम दिल्ली से चोरी छिपे अवैध नशीला एल्प्राजोलम पाउडर को खरीद कर लाती है तथा इसकी पुडिया बनाकर राह चलते व्यक्तियों को बेच देते है तथा मुनाफा कमा लेती है।
गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम व पता-
1. शबनम पत्नी स्व० इरशाद उर्फ भालू निवासी गली नंबर 2 चाँद मस्जिद बंगाली पीर के पास डाबर तालाब थाना अंकुर विहार जनपद गाजियाबाद, उम्र 57 वर्ष
2. आसमा पत्नी नईम निवासी गली नंबर 2 चाँद मस्जिद बंगाली पीर के पास डाबर तालाब थाना अंकुर विहार जनपद गाजियाबाद, उम्र 35
3. गुल बहार उर्फ गुल्लो पत्नी कादिर निवासी गली नंबर 2 चाँद मस्जिद बंगाली पीर के पास डाबर तालाब थाना अंकुर विहार जनपद गाजियाबाद, उम्र 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्ता शबनम उपरोक्त के विरुद्ध झगडा / मारपीट व आयुध अधि० के 03 अभियोग थाना लोनी पर तथा एनडीपीएस एक्ट के 02 अभियोग थाना अंकुर विहार पर पंजीकृत है।
अभियुक्ता आसमा उपरोक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग थाना अंकुर विहार पर पंजीकृत है।
अभियुक्ता गुल बहार उपरोक्त के विरुद्ध झगडा / मारपीट के 02 अभियोग थाना लोनी पर तथा एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग थाना अंकुर विहार पर पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम-थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ।












