गाजियाबाद यातायात पुलिस का अभिनव जन-जागरूकता अभियान

गाजियाबाद यातायात पुलिस का अभिनव जन-जागरूकता अभियान

यातायात पुलिस गाजियाबाद द्वारा मूक-बधिर व्यक्तियों के माध्यम से यातायात नियमों पर जन-जागरूकता अभियान

संवाददाता पवन सूर्यवंशी: पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद के निर्देशानुसार यातायात पुलिस गाजियाबाद द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.12.2025 को पुराना बस अड्डा, गाजियाबाद पर एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मूक-बधिर (श्रवण एवं वाणी बाधित) व्यक्तियों के माध्यम से आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन, पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के संबंध में प्रभावी संदेश दिया गया। सांकेतिक भाषा एवं पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत यह जागरूकता अभियान उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक रहा।

इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को इस संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया कि जिन वाहनों पर मूक-बधिर संबंधी चिन्ह अंकित हो, ऐसे वाहनों को सड़क पर प्राथमिकता के आधार पर रास्ता देना न केवल संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि सड़क सुरक्षा एवं समावेशी यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

कार्यक्रम के दौरान यातायात निरीक्षक श्री संतोष चौहान, श्री कुलदीप सिंह, श्री संजीव चौहान सहित अन्य यातायात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 100 मूक-बधिर व्यक्तियों की सहभागिता रही, जिनके सक्रिय सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यातायात पुलिस गाजियाबाद द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचारी एवं समावेशी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए जाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट-गाजियाबाद।

यातायात पुलिस X हैडल @Gzbtrafficpol

यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नबर 9643322904

ये भी पढ़ें अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया