अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़िता जोली ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर घर में रखे कीमती जेवरात पर हाथ साफ किया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का भरोसा दिलाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गांव के लोग बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal