सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष रिफ्लेक्टर चस्पा अभियान

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष रिफ्लेक्टर चस्पा अभियान

संवाददाता दैनिक चक्र बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस प्रतापगढ़ द्वारा एक विशेष रिफ्लेक्टिव (रिफ्लेक्टर) चस्पा अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रमुख मार्गों, चौराहों, हाईवे, मोड़ों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों, ठेलों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बैलगाड़ियों, ई-रिक्शा, लोडिंग वाहनों तथा सड़क किनारे स्थित अवरोधक स्थानों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इससे रात्रि एवं कम रोशनी की स्थिति में वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और संभावित सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकेगी। यातायात पुलिस द्वारा इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, रात्रि के समय रिफ्लेक्टर एवं लाइट का प्रयोग करने, ओवरस्पीडिंग न करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही आमजन को यह संदेश दिया गया कि छोटी-सी सावधानी जीवन की बड़ी सुरक्षा बन सकती है। उक्त अभियान का उद्देश्य जनपद प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना तथा आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर प्रभावी रूप से जारी रखा जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal