परिवहन निगम से हुई दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज नामित
संवाददाता अमित शुक्ला: प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने बताया है कि परिवहन निगम से हुई दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों की जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज को नामित किया गया है जो घटना घटित होने की परिस्थितियों व सम्बन्धित सभी लोगों के अभिकथन व साक्ष्य लेकर समस्त पहलुओ की गहनता से सघन जांच करके अपनी विस्तृत आख्या 15 दिवस के भीतर उपलब्ध करायेगें। उन्होने बताया है कि दिनांक 24.08.2025 को ग्राम तिना चितरी कालेज थाना क्षेत्र लीलापुर में बस संख्या यूपी 33एटी-1897 से पूजा वर्मा पत्नी उमेश वर्मा तथा दिनांक 30.08.2025 को कैथोला रानीगंज थाना क्षेत्र लालगंज में बस संख्या-यूपी 78जेएन-2035 से सूरत सरोज पुत्र बबलू सरोज की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।
ये भी पढ़ें गैस सिलेंडर लीक से भड़की आग, कोबरा पुलिस की बहादुरी से टला बड़ा हादसा












