पानीपत में नशा मुक्ति समाज सुधार समिति का जनसंपर्क अभियान

पानीपत में नशा मुक्ति समाज सुधार समिति का जनसंपर्क अभियान

हनुमान कॉलोनी व डाबर कॉलोनी में लोगों को किया नशे के प्रति जागरूक

समिति के संयोजक सतपाल राणा ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बीमारी है, जो युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और समिति के साथ जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी कॉलोनियों में नशा तस्कर घर-घर चरस, गांजा, भांग और अफीम की तस्करी कर रहे हैं। समिति के प्रयासों से कई नशा तस्करों को जेल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी ऐसे तत्वों के प्रति सहानुभूति रखते हैं, जिससे कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हो रही है।

समिति के प्रधान राजकुमार राणा ने कहा कि नशा मुक्ति समाज सुधार समिति पिछले दो वर्षों से बाहरी कॉलोनियों में जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों पर हमले भी किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा के डीजीपी से मुलाकात कर नशा तस्करों की पूरी जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री और डीजीपी नशे के खिलाफ गंभीर हैं और युवाओं को बचाने के लिए समिति हर संभव प्रयास करती रहेगी।

ये भी पढ़ें जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें