पानीपत से हरिद्वार के लिए सरपंचों का एक्सपोजर विजिट रवाना

पानीपत से हरिद्वार के लिए सरपंचों का एक्सपोजर विजिट रवाना

विकास की नई पहलें सीखेंगे, पंचायती राज को मिलेगा सशक्त आधार

इस एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में जिला पानीपत से कुल 43 सरपंचों एवं खण्ड कर्मचारियों को नामांकित किया गया है, जिनमें 16 पुरुष एवं 27 महिलाएं शामिल हैं। यह अध्ययन दौरा 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड के हरिद्वार जनपद की ग्राम पंचायतों द्वारा अपनाई गई बेहतर कार्यप्रणालियों, नवाचारों एवं विकासात्मक पहलों की
जानकारी प्राप्त करना है, ताकि इन अनुभवों को अपने-अपने गांवों में प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

इस अवसर पर नामांकित सरपंचों एवं कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिनिधि नई सीख और अनुभवों को लेकर उत्साहित नजर आए।

 

ये भी पढ़ें पानीपत में नशा मुक्ति समाज सुधार समिति का जनसंपर्क अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें