किसानों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर
किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
उपायुक्त कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से जुड़ी लंबित समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने शुगर मिल में रैंप निर्माण, सिवाह से पानीपत तक बिजली की तारों को हटवाने, बुडशाम के कच्चे रास्ते पर लगे पोल को हटवाने सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। इसके साथ ही इसराना क्षेत्र में बंद पड़े इफको केंद्र को पुनः शुरू करवाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की
सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसान हमारे देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। गन्ना भुगतान जैसी लंबित समस्याएं गंभीर विषय हैं और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। प्रशासन का दायित्व है कि किसानों को उनका हक समय पर
मिले।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने किसानों को आश्वस्त किया कि उठाए गए प्रत्येक मुद्दे की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। जहां राज्य या अन्य राज्यों से समन्वय की
आवश्यकता होगी, वहां भी सरकार सक्रिय भूमिका निभाएगी। किसान हितों से जुड़ा कोई भी विषय लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप ने बताया कि किसानों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उपायुक्त ने एसडीएम मनदीप को शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें पानीपत से हरिद्वार के लिए सरपंचों का एक्सपोजर विजिट रवाना












