पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांक 21.12.2025

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांक 21.12.2025

दैनिक जागरण न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR

थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान हत्या करने वाले 25-25 हजार के ईनामिया 02 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल, 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद।

गिरफ्तारी/पुलिस मुठभेड़ का विवरण-
आज दिनांक 21.12.2025 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा दिल्ली सहारनपुर हाईवे की सर्विल लेन गढी कट्टैया कट से आगे खाली प्लाट के पास चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि डाबर तालाब क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर गढी कट्टैया की तरफ से सभापुर अण्डरपास की तरफ जा रहे है, इस सूचना पर थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा मुस्तैदी के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे की सर्विल लेन पर चैकिंग करने लगे, तभी एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर गढी कट्टैया की तरफ से सभापुर अण्डरपास की तरफ आते हुये दिखाई दिये। जिन्हे रुकने का इशारा पुलिस पार्टी द्वारा किया गया तो उनके द्वारा मोटरसाईकिल न रोक पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए मोटरसाईकिल मोड कर खाली प्लाट की तरफ भागने लगे । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में मोटरसाईकिल के पीछे बैठे व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में तथा दूसरे व्यक्ति को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया। नाम पता पूछने पर पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त ने अपना नाम अफसर पुत्र इरशाद उर्फ भालू नि0 बंगाली पीर के पास डाबर तालाब थाना अंकुर विहार गा0बाद तथा दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम शहजाद पुत्र इरफान नि0 किराये का मकान रोजुद्दीन चक्की वाली गली कच्चा बलराम नगर थाना अंकुर विहार गा0बाद बताया । दोनो अभियुक्त 25-25 हजार के ईनामिया है। पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा दिनांक 11.12.25 को एसएलएफ वेद विहार डीएलएफ निवासी शिवम उर्फ लालू पुत्र स्व0 सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना अंकुर विहार पर मु0अ0स0 446/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना अंकुर विहार पर पंजीकृत है । अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. अफसर पुत्र इरशाद उर्फ भालू नि0 बंगाली पीर के पास डाबर तालाब थाना अंकुर विहार गा0बाद (पुलिस मुठभेड़ में घायल)
2. शहजाद पुत्र इरफान नि0 किराये का मकान रोजुद्दीन चक्की वाली गली कच्चा बलराम नगर थाना अंकुर विहार गा0बाद

बरामदगी का विवरण –
01 तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
01 स्पलेन्डर मोटरसाईकिल चोरी की रजि0 न0 DL7SCA9531

अपराधिक इतिहास –
घायल अभियुक्त अफसर पर लूट व चोरी के अलग अलग राज्यो में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है । अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम –
स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना अंकुर विहार पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें