हरनन्दीपुरम आवासीय योजना को मिल रहा भू-स्वामियों का भरपूर सहयोग, अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के झांसे में नहीं आ रहे किसान

हरनन्दीपुरम आवासीय योजना को मिल रहा भू-स्वामियों का भरपूर सहयोग, अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के झांसे में नहीं आ रहे किसान

दैनिक जागरण न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण* (जी0डी0ए0) की नई एवं महत्वाकांक्षी आवासीय योजना “हरनन्दीपुरम” के लिए भूमि जुटाव का कार्य निरंतर तेज़ी से प्रगति पर है। इस योजना को क्षेत्रीय भू-स्वामियों एवं ग्रामवासियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। किसान अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त तत्वों के झांसे में न आकर प्राधिकरण के साथ सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अपनी भूमि के बैनामे कर रहे हैं। भूमि क्रय प्रक्रिया के दौरान कुछ स्थानों पर विक्रय की जा रही भूमि पर अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें प्राधिकरण को प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जी0डी0ए0 की टीम द्वारा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दिनांक 20.12.2025 (शनिवार) को अवैध मिट्टी खनन में लिप्त कुछ व्यक्तियों द्वारा भीड़ एकत्र कर हंगामा करने का प्रयास किया गया, जिसे प्रशासनिक तत्परता से नियंत्रित किया गया। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसे असामाजिक एवं अवैध कृत्यों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इसके बावजूद क्षेत्र के ग्रामवासियों का रुख अत्यंत सकारात्मक एवं जागरूक है। किसान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से स्वयं को अलग रखते हुए हरनन्दीपुरम आवासीय योजना को क्षेत्रीय विकास का सशक्त माध्यम मान रहे हैं। इसी विश्वास के परिणामस्वरूप दिनांक 22.12.2025 को लगभग 11 भू-स्वामियों द्वारा जी0डी0ए0 के पक्ष में बैनामे निष्पादित किए गए। साथ ही ग्राम नंगला फिरोज मोहनपुर स्थित प्राधिकरण के कैम्प कार्यालय/भू-स्वामियों के आवास पर लेखपाल द्वारा लगभग 03 हेक्टेयर भूमि पर सहमति प्राप्त की गई।
हरनन्दीपुरम आवासीय योजना को आधुनिक एवं सुनियोजित टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें चौड़ी सड़कें, हरित पट्टियाँ, पार्क, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ, व्यावसायिक क्षेत्र तथा सुदृढ़ आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा। यह परियोजना न केवल गाजियाबाद क्षेत्र के नियोजित विस्तार को गति देगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार एवं विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें