दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग से बुजुर्ग और 10 बकरियों की जिंदा जलकर मौत

बिसावर में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग से बुजुर्ग और 10 बकरियों की जिंदा जलकर मौत

संवाददाता – अश्वनी कुमार: हाथरस जनपद के बिसावर कस्बे के मुकुंदपुर मोहल्ले में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग और झोपड़ी में बंधी 10 बकरियों की जलकर मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान बनी सिंह पुत्र राम सिंह (उम्र लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बनी सिंह झोपड़ी में चूल्हे पर आग ताप रहे थे और इसी दौरान उन्हें झपकी आ गई। आशंका है कि चूल्हे की आग से झोपड़ी में आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

झोपड़ी में बंधी 7–8 बकरियां और उनके छोटे बच्चे आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि बनी सिंह बाहर नहीं निकल सके और सभी 10 बकरियों सहित उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पीआरवी और चौकी बिसावर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक बनी सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस हाथरस भेज दिया है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, बनी सिंह झोपड़ी में अकेले रहते थे। उनका बेटा श्रीकृष्ण गांव बिसाना, थाना चंदपा, जनपद हाथरस में रहता है, जबकि उनके भाई सुंदर कस्बा बिसावर के मोहल्ला चावड़ में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें कपल ने Rapid Rail को बनाया बिस्तर! चलती ट्रेन में बनाए शारीरिक संबंध, तेजी से वायरल हुआ VIDEO

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें