आगरा रोड पर बीच सड़क धधकी पिकअप, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आगरा रोड पर बीच सड़क धधकी पिकअप, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

संवाददाता – अश्वनी कुमार हाथरस। आगरा रोड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास मंगलवार शाम एक पिकअप (मैक्स) गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही गाड़ी सड़क के बीचों-बीच धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिकअप को नगला टीका निवासी संजय पुत्र रामवीर चला रहे थे। घटना के समय गाड़ी खाली थी और सड़क किनारे खड़ी थी। चालक संजय गाड़ी खड़ी कर पास ही मूंगफली खरीदने गए हुए थे।

गाड़ी से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर स्टेशन को सूचना दी।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पिकअप गाड़ी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घटना के चलते कुछ समय के लिए आगरा रोड पर यातायात प्रभावित रहा और जाम जैसी स्थिति बन गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग से बुजुर्ग और 10 बकरियों की जिंदा जलकर मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें