रामलीला मढ़ी के पास जर्जर बिजली पोल बने हादसे का कारण, कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

रामलीला मढ़ी के पास जर्जर बिजली पोल बने हादसे का कारण, कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। शहर के रामलीला मढ़ी के पास बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक बिजली का पोल नीचे से पूरी तरह सड़ चुका है, जिससे वह झुककर घरों की ओर गिरता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसी स्थान से कुछ दूरी पर एक और बिजली का पोल है, जो एक मकान पर पूरी तरह से झुक चुका है और लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि केवल स्मार्ट मीटर लगाने से कोई फायदा नहीं होगा, पहले जर्जर और खतरनाक बिजली के पोलों को ठीक कराया जाना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द पोल बदलवाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें