108 एंबुलेंस की तत्परता से बची झुलसी महिला की जान, EMT की सूझबूझ से मिला जीवनदान

108 एंबुलेंस की तत्परता से बची झुलसी महिला की जान, EMT की सूझबूझ से मिला जीवनदान

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता और EMT की सूझबूझ से एक गंभीर रूप से झुलसी महिला की जान बच गई। मामला मैनपुरी जिले के अंतर्गत राजा का बाग क्षेत्र का है, जहाँ घरेलू दुर्घटना के दौरान 35 वर्षीय महिला दीपा पत्नी अवधेश गंभीर रूप से जल गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस को तत्काल रवाना किया गया। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचते ही EMT कन्हैयालाल और पायलट उत्कर्ष ने बिना समय गंवाए महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। महिला के शरीर पर जलने के घाव काफी गंभीर थे, ऐसे में EMT कन्हैयालाल ने सबसे पहले एयरवे, ब्रीदिंग और सर्कुलेशन (ABC) की जांच की और जले हुए हिस्सों को सुरक्षित तरीके से कवर किया।
मरीज को दर्द से राहत देने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती गईं और शॉक से बचाने के लिए उसे उचित पोजीशन में रखा गया। इसके साथ ही EMT कन्हैयालाल ने महिला की मानसिक स्थिति को संभालते हुए लगातार उसे ढांढस बंधाया, जिससे मरीज को हिम्मत और भरोसा मिला।
प्राथमिक उपचार के बाद महिला दीपा को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज सैफई में सुरक्षित रूप से भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका आगे का इलाज शुरू किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर 108 एंबुलेंस और EMT की मदद न मिलती तो महिला की हालत और भी गंभीर हो सकती थी। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि 108 एंबुलेंस सेवा और उसके कर्मचारी न सिर्फ तकनीकी रूप से दक्ष हैं, बल्कि हर आपात स्थिति में मानवता और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें