अजगर की तस्करी का भंडाफोड़: प्रतापगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

अजगर की तस्करी का भंडाफोड़: प्रतापगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

संवाददाता: अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। वन्यजीव संरक्षण के तहत प्रतापगढ़ वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अजगर को पकड़कर बेचने की फिराक में लगे दो युवकों को वन विभाग की संयुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जौनपुर द्वारा दी गई गोपनीय सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने चिलबिला हनुमान मंदिर के सामने स्थित मलियाना इलाके में छापा मारा। छापेमारी के दौरान अमित नामक व्यक्ति के घर से एक जीवित अजगर बरामद किया गया। मौके से सुरेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद निवासी गोड़े, चिलबिला एवं सूरज पुत्र गया प्रसाद निवासी दीवानगंज, थाना कंधई को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त अजगर को अवैध रूप से पकड़कर बेचने की तैयारी में थे। इस संयुक्त कार्रवाई में सामाजिक वानिकी जौनपुर से देवेश कुमार (उप क्षेत्रीय वनाधिकारी), विपिन कुमार यादव, मारुति कुमार वर्मा, लक्ष्मीकांत वन रक्षक तथा प्रतापगढ़ वन प्रभाग से अवध विहारी (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी), परीक्षित मिश्रा, राहुल कुमार गौतम एवं वंदना वर्मा शामिल रहीं।

वन विभाग द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद अजगर को सुरक्षित रूप से विभागीय संरक्षण में लिया गया है।
वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें और इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को दें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें